Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को, 149 सीटों पर होगा दाखिला

अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी। कुल 149 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। परीक्षा परिणाम 25 फरवरी को घोषित होगा। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन के पात्र होंगे।
Homeअपना जौनपुरग्राम प्रधान ने किया अमृत सरोवर तालाब का भूमि पूजन

ग्राम प्रधान ने किया अमृत सरोवर तालाब का भूमि पूजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। महराजगंज विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कठार में ग्राम प्रधान रिंकी अवनीश सिंह द्वारा अमृत सरोवर तालाब का भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के दौरान ग्राम प्रधान ने कहा कि यह कार्य सरकार की अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है जिसमें वर्षा जल संग्रहण होगा, जल का संवर्धन होगा, ग्रामीण आजीविका संसाधनों में वृद्धि होगी, पर्यावरण के अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण होगा तथा प्राकृतिक सुन्दरता के एक नये दृश्य का सृजन होगा। इस मौके पर आलोक सिंह, विजय सिंह, राकेश जायसवाल, स्वेत रंजन त्रिगुनायत, जीतलाल जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, अमित सिंह, अमित स्पोर्ट, पवन सिंह, सौरभ सिंह, संजीव सिंह, दिलीप सिंह आदि मौजूद रहे।