Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी को, 149 सीटों पर होगा दाखिला

अटल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को होगी। कुल 149 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। परीक्षा परिणाम 25 फरवरी को घोषित होगा। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे आवेदन के पात्र होंगे।
Homeअपना जौनपुरग्राम प्रधान के वाहन पर चले राड व ईंट पत्थर

ग्राम प्रधान के वाहन पर चले राड व ईंट पत्थर

  • वाहन क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे ग्राम प्रधान

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को सुईथाकला विकासखण्ड के हुसेनाबाद ग्राम प्रधान के वाहन पर कुछ लोगों द्वारा रॉड और ईंट पत्थर चलाने का मामला सामने आया है। हालांकि हमले में वाहन क्षतिग्रस्त हो उठा पर ग्राम प्रधान बाल बाल बच गए। मामले में प्रधान द्वारा गांव के ही दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में जानलेवा हमले की नामजद तहरीर दी गई है। बताया जाता है कि उक्त गांव के प्रधान मनोज यादव हमेशा की तरह गुरुवार सुबह अपनी स्कार्पियो गाड़ी से कहीं निकल कर जा रहे थे। जैसे ही कुछ दूर आगे निकले थे कि गांव के ही दो लोग अपनी छत से उनके ऊपर रॉड और ईंट पत्थर से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि एक बारगी वह इस अचानक हमले से भौंचक हो उठे, पर तेज गति से गाड़ी भगाकर आगे निकल गए और मामले की पूरी जानकारी पुलिस को दी। घटना के बारे में जब प्रभारी निरीक्षक शाहगंज सदानंद राय से जानकारी मांगी गई तो उन्होंने दोनों पक्ष के बीच पुराने विवाद को घटना का कारण बताया गया। बहरहाल मामले में आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।