Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव हुआ संपन्न

ग्राम पंचायत अधिकारी संघ का चुनाव हुआ संपन्न

जौनपुर धारा,केराकत। पंचायती राज विभाग केराकत विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की कार्यकारी का चुनाव गुरुवार को विकासखण्ड के सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें सहायक विकास अधिकारी रजनीश पांडे की अध्यक्षता में व उनके देखरेख में चुनाव  कराया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत अधिकारी आसिफ अंसारी को अध्यक्ष व सचिव संजय यादव को उपाध्यक्ष पद दिया। वहीं मंत्री सचिन मटरू राम व कोषाध्यक्ष सुशील कुमार व सचिन जयेश यादव को संप्रेक्षक के पद पर चयन किया गया। बैठक में निम्नलिखित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं विकासखण्ड के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहें। उक्त अवसर पर सचिव कृष्ण मोहन यादव, सौरव दुबे, पूजा यादव, अमित कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहें। नव चयनित विकासखण्ड स्तरीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी को सहायक विकास अधिकारी पंचायत विकासखण्ड केराकत द्वारा पद के गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, तथा अध्यक्ष की अनुमति से बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।