Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरउत्साह और सहभागिता के साथ आयोजित होंगे योग के कार्यक्रम : कुलपति

उत्साह और सहभागिता के साथ आयोजित होंगे योग के कार्यक्रम : कुलपति

  • ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ थीम पर होंगे कार्यक्रम

जौनपुर धारा,जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने राजभवन के आदेश के क्रम में जून माह में होने वाले 10योग कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए शुक्रवार को कुलपति कार्यालय में आयोजन समिति के साथ बैठक की। बैठक में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगÓ थीम पर कार्य योजना तैयार की गई। कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय के लिए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस एक उत्सव की तरह है। इससे जुड़े सभी 10कार्यक्रम पुरे उत्साह और सहभागिता के साथ आयोजित किये जाए। प्रदेश की राज्यपाल एवं  कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा विश्वविद्यालयों में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को अधिक प्रभावी एवं आकर्षक बनाने के लिए 10प्रकार के कार्यक्रम करने हेतु सुझाव दिए गए है। इसमें विरासत से विकास, योग की भूमिका पर परिचर्चा, एक साथ योग, संकल्प और सामूहिकता का प्रतीक के अंतर्गत भव्य योग प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही ज्ञान और अनुभव का संगम विषय पर अंतर्राष्ट्रीय योग संगोष्ठी, विश्वविद्यालय में एक योग पार्क विकसित किया जाएगा। जहाँ विद्यार्थी एवं शिक्षक शांत वातावरण में योगाभ्यास कर सकें। योग पर पुस्तक का भी प्रकाशन होगा. योग स्वस्थ समाज की ओर बढ़ते कदम सोच के साथ मैराथन का आयोजन होगा। विश्वविद्यालय में अमृत सरोवर के पास एक चंदन वाटिका बनाई जाएगी। ऊर्जा और एकाग्रता का अनुभव के लिए सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों में ऊर्जा का संचार हो और एकाग्रता में वृद्धि हो। विभिन्न रोगों पर योग के सकारात्मक प्रभावों पर वैज्ञानिक शोध और शोध पत्रों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह, प्रो.मनोज मिश्र, प्रो.गिरिधर मिश्र, प्रो.राम नारायण, डॉ.राज बहादुर यादव, डीआर अजीत प्रताप सिंह, डॉ.जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ.दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ.धीरेन्द्र, डॉ.मनोज पाण्डेय, जय सिंह उपस्थित रहे।