Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगोवध एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गोवध एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सुइथाकला। गुरुवार सुबह पुलिस को थाना क्षेत्र में गोवध एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय को भेज दिया। बतौर पुलिस उपनिरीक्षक सुनील कुमार और मय हेडकांस्टेबल विनोद यादव व लालधर यादव और  कान्सटेबल राहुल मिश्रा के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे, उसी दौरान सूचना के आधार पर बरौत पुलिया के पास से गोवध एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई जिसका हाल पता शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी नसीम कुरैशी पुत्र सलीम के रूप में है। गौरतलब हो कि उक्त अभियुक्त गोवध एक्ट के तहत थाना क्षेत्र में वांछित चल रहा था। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।