जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत कुंवरपुर गांव में ट्रक व पिकअप की हुई भिड़न्त में पिकअप चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बीती रात कुंवरपुर गांव में ट्रक व पिकअप में भिड़न्त हो गयी। इस दुर्घटना में पिकअप चालक सदाकत शेख (30) पुत्र अनीसुर्रहमान निवासी मनीरामपुर थाना पाकुड़ जिला-पाकुड़, झारखण्ड गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया भेजवाया गया जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
ट्रक व पिकअप में हुई भिड़न्त, पिकअप चालक की मौत

Previous article
Next article


