Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगोकशी करने वाला कसाई गिरफ्तार

गोकशी करने वाला कसाई गिरफ्तार

  • एक जिंदा गोवंश, एक चाकू सहित नायलान की रस्सी बरामद

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ढंढवारा खुर्द गांव में नहर से एक गोकशी करने वाले कसाई को गोवंश व काटने वाले औजार के साथ गिरफ्तार कर आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया। क्षेत्र के ढंढवारा खुर्द नहर पर शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर एसआई विजय सिंह गौड़ ने हेड कांस्टेबल सलीम खान, कांस्टेबल बृजेश मिश्रा, रणजीत यादव, अमन यादव के साथ गोवंश का वध करने की तैयारी कर रहे खेतासराय थाना क्षेत्र के लेदरही गांव निवासी कसाई फिरोज पुत्र शिवाली को एक अदद जिंदा गोवंश एक अदद लकड़ी का ठीहा एक बड़ा चाकू एक नुकीला उपकरण एक नायनाल की रस्सी मौके से बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपित के खिलाफ 3/5 ए/8 गोवध निवारण पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया गया। वहीं पकड़े गए आरोपित के ऊपर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।