Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरप्लांट के सुचारू संचालन के लिए अध्यक्ष ने दिया निर्देश

प्लांट के सुचारू संचालन के लिए अध्यक्ष ने दिया निर्देश

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर क्षेत्र में अमृत योजना अंतर्गत 32 केएलडी क्षमता वाले फीकल स्लज एवं सेप्टेज शोधन प्लांट का निर्माण किया गया है। सर्वप्रथम अमृत योजना से घनश्याम ने योजना की पृष्ठभूमि को बताते हुए बैठक को आगे बढ़ाया। प्लांट के सुचारू रूप से संचालन के लिए सेन्टर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट से कार्यक्रम अधिकारी मनीष मिश्रा द्वारा नगर पालिका में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया जिसमें शहरी स्तर पर प्रबंधन के लिए विस्तृत जानकारी साझा की। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मनोरमा मौर्या द्वारा प्लांट के सुचारू रूप से संचालन करने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्र द्वारा प्लांट को सतत रूप से चलाने के लिए एवं वित्तीय स्थिति सही रखने के लिए एक समर्पित खाते का सुझाव दिया गया। बैठक में जल निगम से आए राजीव श्रीवास्तव एवं अभिषेक पांडे ने प्लांट की रूप रेखा के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। इस अवसर पर नगर पालिका से सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अवधेश चंद्र यादव, हरीशचंद्र यादव, अवर अभियंता जलकल रागिनी मौर्या, ट्रांसपोर्ट प्रभारी अनिल यादव, डीपीएम अमित यादव, रुबीकॉन प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।