Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगुह्यराज निषाद का जन्म जयंती समारोह संपन्न

गुह्यराज निषाद का जन्म जयंती समारोह संपन्न

जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के खाना पट्टी के गायघाट स्थित गुह्यराज निषाद के स्थल पर जन्म जयंती का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव राम राज निषाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि निषादराज और भगवान राम एक दूसरे के घनिष्ठ मित्र थे जो एक रामराज्य की परिकल्पना स्थापित की करते हैं और हमारे पूर्वज हैं जिसका प्रमाण प्रयागराज के श्रीमाधोपुर में मिलता है। इस मौके पर मुख्य वक्ता राम चंद्र निषाद, जिलाध्यक्ष अमरनाथ निषाद, विष्णु प्रसाद निषाद, गीता निषाद, उषा निषाद, अजय निषाद, अरविंद निषाद, अमरजीत बिंद, दशरथ बिंद आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजक रामचरित्र निषाद ने आए हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।