Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

  • सुरक्षित यातायात व हादसों में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस की अनोखी पहल

जौनपुर धारा,जौनपुर। यातायात विभाग ने बाइक सवार और चार चक्का वाहन चालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। सुरक्षित यातायात व हादसों में कमी लाने के लिए यातायात पुलिस ने अनोखी पहल की है। सोमवार को नगर के प्रमुख चौराहों पर अभियान चलाकर सीट बेल्ट व हेलमेट न लगाने वाले चालकों को गुलाब का फूल देकर जागरूक किया। जहां चालकों ने भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन न करने का संकल्प लिया। अभियान्ा के तहत जेसीज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पालीटेक्निक चौराहा व ओलन्दगंज-कचहरी ओवरब्रिज पर यातायात कर्मियों द्वारा बिना हेलमेट वह बिना सीट बेल्ट धारण किए चालकों को जागरूक किया गया। मुख्य आरक्षी बृजकिशोर ने चालकों को हिदायत दिया कि भविष्य में अगर यातायात नियमों का पालन नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जनमानस से अपील किया कि यातायात के नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सरकार सड़क हादसों को लेकर गंभीर है। इसमें कमी लाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई की जा रही है बल्कि गोष्ठियों के माध्यम से जनमानस को जागरूक भी किया जा रहा है। दो चक्का वाहन हेलमेट लगाकर ही बाइक चलाएं और चार चक्का वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर  ही  ड्राइव  करें।