जौनपुर धारा,जौनपुर।समाजवादी पार्टी की नववर्ष 2025 की प्रथम मासिक बैठक जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में नगर के एक होटल में संपन्न हुई। सर्वप्रथम जिला महासचिव आरिफ हबीब ने सदन को एजेंडे से अवगत कराते हुए प्रदेश से आए प्रपत्र से अवगत कराया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि सभी विधानसभा अध्यक्ष, सेक्टर के प्रभारियों, बूथ प्रभारियों एवं अध्यक्षों के साथ मतदाता सूची का अवलोकन और सत्यापन समय से कर लें और विधानसभावार रिपोर्ट तैयार कर लें। जो भी नाम गलत तरीके से काटे या जोड़े गए हैं या नए नाम जोड़ने से छूट गए हों इन सब को पूरी तन्मयता से देखकर जिला पार्टी को रिपोर्ट प्रेषित करें। आगामी 27 जनवरी से बाबासाहब के सम्मान में पीडीए चर्चा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लें ताकि सफलता पूर्वक उक्त पीडीए चर्चा कार्यक्रम जमीनी स्तर पर सफलता पूर्वक संपादित कराया जा सके। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि एकजुट पीडीए ही लेगा बाबासाहब के अपमान का बदला। संविधान, आरक्षण बचाने एवं जातीय जनगणना कराने के लिए बाबासाहब के सम्मान में पीडीए एकजुटता आवश्यक हो गई है। इस अवसर पर महेंद्र यादव (नेपाल यादव) को जिला उपाध्यक्ष एवं अजय विश्वकर्मा को प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मनोनीत किए जाने पर जिलाध्यक्ष सहित मंचासीन नेताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा बधाई भी दिया। समाजवादी छात्रसभा के प्रमुख महासचिव के पद पर सौरभ यादव एवं जिला उपाध्यक्ष के पद पर रवि यादव एवं सत्या यादव का मनोनयन किया गया। बैठक को विधायक पंकज पटेल, पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद यादव, पूर्व मंत्रीगण श्रीराम यादव, दीपचंद सोनकर, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद राम, रुखसार अहमद, सुरेश यादव,अमित यादव, नैपाल यादव, अनवारूल हक गुड्डू, कलीम अहमद, डा.रामसूरत पटेल, रमेश साहनी, राजदेव पाल, कमलेश यादव, निजामुद्दीन अंसारी, अफरोज हुसैनी, रत्नाकर चौबे, संजीव साहू, जगदीश प्रसाद गप्पू मौर्य, कमालुद्दीन अंसारी, औन मुहम्मद मुन्ना, रमेश साहनी, दीपक विश्वकर्मा, अखंड प्रताप यादव, राकेश अहिर, उमाशंकर पाल, विधानसभा अध्यक्ष गण वीरेंद्र यादव, सोचनराम विश्वकर्मा, नंदलाल यादव, रामजतन यादव, राम अकबाल यादव, नीरज यादव, डॉ. अनिल यादव, सूर्यभान यादव, प्रâंटल के अध्यक्षगण, आनंद गुप्ता, दिलीप प्रजापति, गुड्डू सोनकर, अशोक यादव नायक, मनोज शर्मा, राम अभिलाष यादव, ईश्वर लाल यादव, हरिश्चंद्र प्रभाकर, श्याम नारायण बिन्द, डॉ. जंगबहादुर यादव, लाल मोहम्मद राईनी, डॉ. शबनम नाज, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, लालप्रताप शूद्र आदि ने संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, वरिष्ठ नेता लालचंद यादव लाले, राजेश यादव सैयद आरिफ, राजेश विश्वकर्मा, विवेक रंजन यादव, महेंद्र यादव, श्यामबहादुर पाल, डॉ. सरफराज खान, सरताज बानो, सोनी सेठ, सोनी यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
― Advertisement ―
पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद
पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
एकजुट पीडीए लेगा बाबासाहब के अपमान का बदला : राकेश मौर्य


