Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeदेशगुजरात में कांग्रेस ने मानी हार, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर बोले...

गुजरात में कांग्रेस ने मानी हार, प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर बोले…

गुजरात विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर निर्वाचन आयोग लगातार रुझान जारी कर रहा है. रुझानों के मुताबिक, बीजेपी गुजरात में अपना परचम लहरा रही है. रूझानों में बीजेपी बहुमत में दिख रही है. बीजेपी 182 सीटों में से 149 पर बहुमत बनाए हुए है तो वहीं कांग्रेस लगातार पीछे चल रही है. कांग्रेस को 19 सीटें मिलती दिख रही हैं. इससे कांग्रेस के भीतर से आक्रोश निकलकर सामने आ रहा है. लगातार गिरते हुए आंकड़े को लेकर कांग्रेस की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं.

गुजरात की कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने पहली बार यह माना है कि ट्रेंड उनके खिलाफ चल रहा है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने ABP News से कहा, “ट्रेंड हमारे खिलाफ है.” उन्होंने यह भी कहा कि जनता का जो भी फैसला होगा, स्वीकार करेंगे. दूसरी ओर हिमाचल में बीजेपी और कांग्रेस में लगातार कांटे की टक्कर चल रही है. हिमाचल की कांगड़ा की 6 विधानसभा सीटों और मंडी की 2 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है. वहीं, पार्टी कुल 29 सीटों पर आगे है. बीजेपी 27 सीटों पर आगे है. गुजरात की आर्थिक राजधानी अहमदाबाद की कुल 21 सीटों में से 19 पर बीजेपी को बढ़त मिली हुई है और कांग्रेस मात्र 2 सीटों पर आगे चल रही है. तापी में एक सीट पर बीजेपी और एक पर आम आदमी पार्टी आगे है. सूरत में 16 सीटों में से 14 पर बीजेपी, एक सीट पर कांग्रेस और एक सीट पर ‘आप’ आगे चल रही है.