Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरगांव में धुआंधार फायरिंग, तीन बदमाश पकड़े गये,

गांव में धुआंधार फायरिंग, तीन बदमाश पकड़े गये,

जौनपुर धारा,केराकत। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्मावन के देवरिया पुरवे में देररात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो दर्जन बदमाशों ने गांव में धावा बोल दिया और कई राउंड फायरिंग की। ग्रामीणों के अनुसार ये बदमाश गांव के एक अपराधिक प्रवृत्ति के युवक की हत्या के इरादे से आए थे। बदमाशों की यह हरकत गांव में तांडव में तब्दील हो गई। इस दौरान भाग रहे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बाइक पर सवार होकर पहुंचे बदमाश सीधे अनिल यादव के घर पहुंच गए। शोरगुल सुनकर ग्रामीणों की नींद खुल गई और उन्होंने बदमाशों को घेरने की कोशिश की। खुद को घिरता देख बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। इस दौरान रास्ते में मिले एक युवक की ईंट-पत्थर से पिटाई कर दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। युवक का इलाज निजी अस्पताल में जारी है। भागने के प्रयास में बदमाशों की तीन बाइक और तीन बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। उन्हें पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव निवासी एक युवक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो आए दिन गांव में मारपीट और उत्पात करता है, लेकिन पुलिस उस पर कोई कार्रवाई नहीं करती। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए गए तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उनकी निशानदेही पर अन्य की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना पुलिस और कानून-व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल खड़ा करती है।