जौनपुर धारा,सिकरारा। महावीर धाम अजोशी में चैन काटने का मामला रुकने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा इस संबंध में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अभी पिछले मंगलवार को एक महिला की चैन काटी गई थी। पुलिस उसका पता अभी तक नहीं लगा पाई थी तब तक मंगलवार की सुबह 7:30बजे के करीब सुरसतापुर गांव निवासी राजेश पाल अपनी पत्नी निशा पाल के साथ अजोशी महावीर धाम में दर्शन पूजन करने गए थे। उसी समय किसी अज्ञात महिला ने उनकी पत्नी की गले से चैन उड़ा दिया। जानकारी मिलने पर उनके द्वारा पुलिस को प्रार्थना पत्र दे दिया गया है अब देखना है कि सिकरारा पुलिस अज्ञात चोरों का पता लगा पाती है या फिर लकीर ही पीटती रह जाएगी।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
महावीर धाम अज़ोसी में फिर कटी महिला की चैन

Previous article
Next article

