Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरगांधी के सपनों को साकार कर रही हैं सरकार : राज्यमंत्री

गांधी के सपनों को साकार कर रही हैं सरकार : राज्यमंत्री

  • ग्रामीण पंचायत भवन से जनता को मिलेगी सरकार द्वारा दी गई सुविधाए
  • सरायख्वाजा मे आधुनिक पंचायत भवन का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण

जौनपुर धारा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गांव में आधुनिक पंचायत भवन का लोकार्पण राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सचिवालय से जनता को काफी सरकार द्वारा दी गई सारी सुविधाएं मिलेगी और ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी जनप्रतिनिधि इसी सचिवालय पर मौजूद रहकर जनता का काम करेंगे। उन्होंने परिसर में पौधारोपण भी किया। स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव ने सरायख्वाजा में ग्राम प्रधान रैना संतोष सिंह द्वारा बनाए गए आधुनिक पंचायत भवन का लोकार्पण किए। राज्यमंत्री ने कहा कि गांव में सचिवालय आधुनिक पंचायत भवन बन रहे हैं। जहां अधिकारी ग्राम पंचायत भवन मे बैठकर जनता का काम करें। उन्हें मुख्यालय से लेकर लखनऊ-दिल्ली तक न भटकना पड़े। आज पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी की सरकार महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर रही है। आधुनिक सचिवालय या पंचायत भवन का निर्माण कर रही है। जिसमें सप्ताह में क्रमवार ग्राम स्तर के अधिकारी व जनप्रतिनित बैठकर जनता का काम निबटाएंगे। यहीं से सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। गांव मे जो मूलभूत सुविधाएं हैं जो सरकार विकास कर रही है। कहा कि सिद्धिकपुर से जमुआही मार्ग के लिए 18करोड़ का बजट की मंजूरी मिल गई है। पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने सरकार के द्वारा कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा सरका हर तरह की सेवाएं गांव के घर-घर तक उपलब्ध कराएगी। उन्होंने सरायख्वाजा के ग्राम प्रधान रैना संतोष सिंह के द्वारा कराए गए विकास कार्य की जमकर सराहना की, कहा कि अब गांव शहर जैसे हो रहे हैं। अध्यक्षता कर रही ग्राम प्रधान रैना संतोष सिंह ने कहा कि गांव को हम सभी सुविधाओं से परिपूर्ण कर प्रदेश का नंबर एक गांव बनाएंगे। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय सिंह’ खर्चू’ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन खेतासराय मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि डॉ.रामसूरत मौर्य, ब्लॉक प्रमुख करंजाकला के प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, राजकेशर पाल, सूबेदार सिंह, वीडीओ सोधी जितेंद्र सिंह, कंचन सिंह, दुर्गेश सिंह, हीरा सिंह ठाकुर, प्रशांत सिंह दीपक, संतोष सिंह, रामानंद यादव, राजाराम जायसवाल, अजीत यादव, राजकेशर मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, देवेन्द्र सिंह मौजूद रहे।