जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के सुइथाकला गांव में 15 नवम्बर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गुरुवार को कथा का रसपान करने के लिए श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। गांव निवासी रामचन्दर लाल श्रीवास्तव के आवास पर चल रही कथा के दूसरे दिन व्यास गद्दी से कथावाचक पंडित हरिचरण शुक्ल ने भागवत कथा को पाप से मुक्ति पाने का सरल और सुगम माध्यम बताया। इसके पूर्व मुख्य यजमान राम चन्दर लाल श्रीवास्तव द्वारा भागवत पुराण और व्यास गद्दी का पूजन अर्चन कर कथा की शुरुआत करायी गयी। सनातन धर्म व संस्कृति की रक्षा के लिए कथावाचक द्वारा लोगों को भागवत कथा को अमल में लाने की बात कही गई। कथा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। अन्त में आयोजक विनय कुमार श्रीवास्तव ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर दुर्गेश, भगवान सिंह, दुष्यंत मिश्रा, राना प्रताप व निखिल समेत भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
― Advertisement ―
हरपालगंज स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक घायल108 एंबुलेंस से सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया, फिलहाल अचेत
हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी बदलापुर पहुंचाया।
भागवत कथा में उमड़े जनसैलाब ने किया कथा का रसपान

Previous article

