Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें : जिलाधिकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Homeअपना जौनपुरगांजा, तमंचा कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

गांजा, तमंचा कारतूस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के दो अलग-अलग ग्राम पंचायतों से गांजा तथा तमंचा कारतूस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बिनीत राय के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद द्वारा क्षेत्र के लेदुका बाजार के पास से एक अभियुक्त गौरव उर्फ रिंकू पुत्र अजय सिंह निवासी देवरिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा तथा एक 315 बोर तमंचा और कारतूस बरामद करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है। इसी क्रम में क्षेत्र के घनश्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के बटाऊबीर चौराहे के पास से दूसरे अभियुक्त हरिश्चंद्र यादव निवासी चंदापुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 पुड़िया में दो सौ ग्राम गांजा बरामद करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया है।