Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरगर्म तेल गिरने से विद्यालय में जली छात्रा

गर्म तेल गिरने से विद्यालय में जली छात्रा

  • छात्रों से विद्यालय में खाना बनवाने का अभिभावकों ने लगाया आरोप, किया हंगामा
  • छात्रा के पिता ने थाने में दी तहरीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। धमार्पुर विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय सखैला में पकौड़ी बना रही छात्रा के ऊपर कड़ाही का गर्म तेल गिरने से उसका का पैर झुलस गया। छात्रा का रोना और बच्चों का शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और घटना की जानकारी होने पर अभिभावकों ने जमकर विद्यालय में हंगामा किया तथा छात्रों द्वारा खाना बनवाने का आरोप भी लगाया। सखैला गांव की रहने वाली रागिनी 12 पुत्री सर्वेश गांव के कांपोजिट विद्यालय में सातवीं की छात्रा है।  Dाारोप है कि गुरुवार को कक्षा 6 की छात्रा वर्तिका, पूनम और रागिनी आदि मिलकर शिक्षकों के कहने पर पकौड़ी तल रही थीं। इस दौरान असावधानीवश खौलता तेल रागिनी के पैर पर गिर गया जिससे रागनी का पैर झुलस गया। प्राथमिक उपचार हेतु उसे निजी अस्पताल पहुंचाया गया जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहतर उपचार हेतु भेजा गया। इस मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि फिलहाल अभी उनको इस मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है फिर भी अगर यदि ऐसा कोई मामला है तो वह उसकी छानबीन करवाएंगे। जबकि इस संदर्भ में पूछे जाने पर बीईओ धमार्पुर अरविंद यादव ने बताया कि विद्यालय में गृह विज्ञान का प्रैक्टिकल करवाया जा रहा था। संभवत इस दौरान असावधानीवश गर्म तेल गिरने से घटना हुई है। फिलहाल वहां की प्रधानाध्यापिका से इस मामले में शुक्रवार को स्पष्टीकरण लिखित रूप से मांगा गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाही की जाएगी।