जौनपुर धारा, जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के सिद्दीकपुर बाजार में मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव पर व खतौली विधानसभा जीतने पर सपाइयों ने जश्न मनाया। पटाखे फोड़े मिठाइयां बांटी और एक दूसरे को बधाइयां दी। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव की ऐतिहासिक जीत पर व खटोली विधानसभा में सपा गठबंधन प्रत्याशी के जीतने की खुशी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता लालचंद यादव लाले के नेतृत्व में सपाइयों ने बाजार से कोटवार बाजार तक पैदल मार्च निकालकर पटाखे फोड़े और लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जश्न मनाया। उन्होने कहाकि मैनपुरी की जनता ने जाति धर्म भेदभाव से उठकर सपा के पक्ष में वोट किया है। वहां की जनता जीती है लोकतंत्र की लाज बची है, बाकी तो सत्ता पक्ष ने हराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। इस मौके पर सपा नेता सदर विधानसभा अध्यक्ष गजराज यादव, करंजाकला अध्यक्ष अशोक यादव, आनंद गुप्ता, वीरेंद्र प्रधान, अनिल सिंह, रामनयन, दारा सिंह चौहान, जितेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, नंदलाल गौतम, चंदन यादव, दिलीप प्रजापति मौजूद रहे।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
डिंपल की जीत पर सपाइयों ने मनाया जश्न, फोड़े पटाखे

Previous article
Next article

