― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगरीबों को मदद के लिए शुरू किया राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस :...

गरीबों को मदद के लिए शुरू किया राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस : अशोक

जौनपुर धारा, शाहगंज। सर सैयद अहमद इण्टर कालेज में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि सिविल जज ज्योति अग्रवाल के न आने से छात्र मायूस दिखे। प्रत्येक वर्ष 9 नवम्बर को सभी नागरिकों के लिए उचित निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है। विधिक सहायक शाहगंज अशोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर चलाया जा रहा है। समाज के निर्बल एवं गरीब और कमजोर वर्ग को विधिक सहायता समर्थन प्रदान करने के लिए आरंभ किया गया है। कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली की ओर से मुफ्त कानूनी सलाह व सहायता के लिए टोल प्रâी नंबर 15100 जारी किया गया है। प्रधानाचार्य मोहम्मद शाहिद नईम ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मिर्जा जरियाब बेग ने किया।इस मौके पर विधिक सहायक अधिकारी महंत राम, शिशिर यादव, मोहम्मद असद खान, आनंद सिंह, मोहम्मद शिराज, हसनैन नियाजी, अ हसन अंसारी, मिर्ज़ा शमीम बेग, दीलीप कुमार, खुर्शीद, राम मिलन, राहुल, लालमन, विनय कुमार समेत समस्त विद्यालय अध्यापक समेत कर्मचारी मौजूद रहे।

Share Now...