Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरत्योहारों के मद्देनजर नगर पंचायत ने घाट पर करवाई साफ-सफाई

त्योहारों के मद्देनजर नगर पंचायत ने घाट पर करवाई साफ-सफाई

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद की अध्यक्ष उम्मे रहीला व प्रभारी अधिशासी अधिकारी एसडीएम लाल बहादुर के निर्देश पर दीवाली व छठ पूजा को लेकर गुरुवार को वार्ड काजी अहमद नूर स्थित गोमती नदी के किनारे नाव घाट पर विशेष साफ-सफाई करवाई गई। इस दौरान सफाई सुपर वाइजर वेद प्रकाश व रिजवान ने खुद मौजूद होकर घाट की सफाई करवाई। नगर पंचायत अध्यक्ष उम्मे रहीला ने कहा कि आगामी त्योहारों को लेकर इस समय प्रत्येक वार्डो में बढ़ चढ़ कर साफ-सफाई करवाया जा रहा है। हर कर्मचारियों को हिदायत दी गई है कि किसी भी वार्ड में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय। इस दौरान वेद प्रकाश, सत्येंद्र नारायण तिवारी, रिजवान, सौरभ कश्यप, नवनीत आदि मौजूद रहे।