― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

  • 100मीटर की दौड़ से हुआ प्रतियोगिता का शुभारंभ

जौनपुर धारा, सुइथाकला। गुरुवार को एकदिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्र के कम्मरपुर स्थित स्टेडियम में हुआ। इस दौरान परिषदीय स्कूलों से न्याय पंचायत स्तर पर विजेता बनने वाली टीमों ने प्रतिभाग किया। फीता काटकर 100मीटर की दौड़ से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें प्राथमिक से बालिका वर्ग में हमजापुर की सानिया और बालक वर्ग से जहरुद्दीनपुर के रणंजय भारती तथा जूनियर से बसौली की प्रिया व डेहरी के रिजवान अव्वल रहे। 200 मीटर की दौड़ में प्राथमिक से अमावांकला की रिया डेहरी व बूढ़ूपुर के विश्वजीत वहीं 50मीटर की दौड़ में रामपुर की नाजिया व बांधगांव के शाहनवाज ने अपना वर्चस्व स्थापित किया। एथलीट की सबसे लम्बी 400मीटर की दौड़ में जूनियर से सुइथाकला के शिवम और डेहरी की अंशी मौर्य ने अपना परचम लहराया। प्रतियोगिता की कड़ी में खो-खो,लम्बी कूद, गोला फेंक, बालीबाल व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। तत्पश्चात खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार वैश्य द्वारा विजेताओं को मैडल और प्रमाणपत्र वितरित कर उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला कोच राकेश कुमार यादव व खेल अनुदेशको की देखरेख में किया गया। इस दौरान पंकज कुमार सिंह, अजय मिश्रा, डॉ.रणंजय सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह व प्रवीण सिंह प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share Now...