जौनपुर धारा, जौनपुर।26जनवरी को गणतन्त्र दिवस के अवसर पर सेंट थॉमस मिशन स्कूल के बच्चों ने पुलिस लाइन जौनपुर में ‘बेटी बचाओ’ कार्यक्रम की एक शानदार प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक जौनपुर और राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने भाग लिया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और स्कूल को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह कार्यक्रम ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य लड़कियों की शिक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
गणतंत्र दिवस पर बच्चों के उज्जल भविष्य की कामना


