जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय विकासखण्ड के अन्तर्गत देश के महापर्व गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर सरकारी अर्ध सरकारी कार्यालयों एवं स्कूल कॉलेज में तिरंगा झण्डा आन-बान-शान से लहराया गया। विकासखण्ड कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह धीरू द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया थाना सिकरारा पर थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया।

ईसी कड़ी में न्यू होली डिवाइन चिल्ड्रन एकेडमी के प्रबंधक हेमंत कुमार मिश्रा व मछलीशहर व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष अशोक कुमार उमर वैश्यव समाजसेवी विनोद कुमार जायसवाल द्वारा मिलकर तिरंगा झंडा लहराया गया। सिकरारा ग्राम पंचायत ताहिरपुर, अम्बेडकर पार्क में एक्शन एड कर्नाटक प्रोजेक्ट के सहयोग से महिला संगठन की अध्यक्ष संगठन साथियों के द्वारा झंडा फहराया गया। कार्यक्रम में एक्शन एड प्रतिनिधि महाजन अली द्वारा बताया गया कि हमारा संविधान हमें संविधानिक मूल्यों—न्याय, स्वतंत्रता, बंधुता, और समता—की नींव पर खड़ा करता है। इन्हीं मूल्यों के साथ हम सभी को मिलकर स्वर्णिम भारत की दिशा में कदम बढ़ाना है। आज हम संकल्प लें कि हम अपने कर्तव्यों को निभाकर और समाज में सकारात्मक बदलाव लाकर अपने देश को सशक्त और समृद्ध बनाएंगे। भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दिनों में से एक 26 जनवरी पर ही साल 1950में, भारतीय संविधान लागू हुआ था। इसी ने हमें एक समाजवादी, संप्रभु, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया। इसके अलावा भारत को 1947में स्वतंत्रता मिली, लेकिन संविधान को अपनाने से ही हम वास्तव में एक कानूनी ढांचे के तहत एकजुट हुए। एक्शन एड से बीनू जी ने बताया कि गणतंत्र दिवस डॉ. बीआर अंबेडकर, महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे स्वतंत्रता सेनानियों और नेताओं द्वारा किए गए बलिदान का सम्मान करता है। यह विचार करने का भी समय है कि हम अपने देश को बेहतर बनाने में कैसे मदद कर सकते हैं। आइए हम अच्छे नागरिक बनने का वादा करें जो अपने दैनिक जीवन में संविधान के सिद्धांतों को बनाए रखें। साथ साथ नाटक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओ के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।



