Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखो-खो, काव्य व निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

खो-खो, काव्य व निबंध लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में कुलपति निर्मला एस. मौर्य के निर्देशन पर दीक्षोत्सव के संदर्भ में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसके परिपेक्ष्य में खेल प्रतियोगिता काव्य लेखन, निबंध लेखन एवं अन्य प्रतियोगिताएं करायी गयी। खेल प्रतियोगिता में परंपरागत महिला खेल खो-खो में कुल 4 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें बी-फार्मा प्रथम, बी-फार्मा द्वितीय रहीं और पुरुष खो-खो में कुल 5 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें बीटेक प्रथम, बी फार्मा द्वितीय और डी फार्मा तृतीय रहे। परंपरागत खेलकूद की समन्वयक डॉ. नीरज अवस्थी एवं महिला परंपरागत खेलकूद की समन्वयक डॉ. रेखा पाल एवं डॉ. सोनम झा रहीं। काव्य लेखन में आदित्य प्रथम, आंचल सिंह द्वितीय और आकांक्षा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। काव्य लेखन के समन्वयक डॉ. रसिकेश रहे। निर्णायक मंडल के रूप में महेंद्र यादव एवं मोहन पांडे रहे। इस मौके पर डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. विनय वर्मा, डॉ. सुशील कुमार वर्मा, डॉ. अन्नू त्यागी, हर्ष कुमार साहू, प्रियांशु प्रधान, विकास सोनी, रिशु सिंह, प्रशांत यादव एवं सौम्या राय मौजूद रहीं।