― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरखेत से काम कर लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

खेत से काम कर लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

  • पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा

जौनपुर धारा, सुइथाकला। खेत से काम कर लौट रही महिला को बाइक सवार ने मारी टक्कर इलाज के दौरान  मौत पुलिस बाइक कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया सरपतहां थाना क्षेत्र के रुधौली गांव निवासी गेनाऊ पत्नी बखेड़ा बिंद 60 लखनऊ बलिया मार्ग के किनारे स्थित अपने  खेत में काम कर बुधवार देर शाम वापस घर आ रही थी शाहगंज की तरफ से तेज रफ्तार से कादीपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई  सूचना पर परिजन पहुंचकर आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुईथाकला ले गये जहां मौके पर कोई डॉक्टर नहीं मिला कंपाउंडर ने रेफर कर दिया ।परिजन शाहगंज एक निजी चिकित्सालय में  भर्ती कराया इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया । पुलिस बाइक को कब्जे में ले लिया और चालक को हिरासत में ले लिया । सूचना पर भाजपा/निषाद पार्टी के क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया सरकार द्वारा संचालित किसान बीमा के तहत पांच  लाख रुपए का बीमा दिलाने व हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Share Now...