Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 03-11-2026

Jaunpur Dhara Epaper – जौनपुर धारा का आज का हिंदी ई-पेपरजौनपुर धारा ई-पेपर में आपका स्वागत है। यहां आप जौनपुर धारा हिंदी समाचार पत्र...
Homeअंतर्राष्ट्रीयखालिस्तानी समर्थकों ने निकाली 5 किलोमीटर की लंबी परेड

खालिस्तानी समर्थकों ने निकाली 5 किलोमीटर की लंबी परेड

कनाडा के ब्रैम्पटन में खालिस्तानी समर्थकों ने एक 5 किलोमीटर की लंबी परेड निकाली. इस परेड में उन्होंने भारत की सर्वप्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की झांकी दिखाई. इस झांकी से जुड़ी एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है. हालांकि, इंदिरा गांधी से जुड़े इस तरह के वीडियो पर कनाडा के तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आयी है. 
खालिस्तानी समर्थकों ने इंदिरा गांधी को लेकर जो झांकी निकाली उसमें उन्होंने एक खुले ट्रक में इंदिरा गांधी के पुतले को खून से सना कपड़ा पहना रखा था, जिसमें उनके दोनों हाथ खड़े थे और सामने दो व्यक्तियों का पुतला था जिनके हाथों में बंदूक था. इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन खालिस्तानियों ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39 वीं बरसी पर किया था. हालांकि, इस तरह की वीडियो के सामने आने के बाद खालिस्तानी समर्थकों का कई लोगों ने निंदा भी की. कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने भी इस वीडियो को शेयर किया है. मिलिंद देवरा ने वीडियो शेयर करते हुए कहा,”मैं एक भारतीय होने के नाते कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में हुई 5 किमी लंबी परेड को देखकर चौंक गया हूं, जिसमें इंदिरा गांधी की हत्या को दर्शाया गया है. ये किसी के भी पक्ष लेने की बात नहीं है. ये एक देश के प्रति सम्मान और उसके प्रधानमंत्री की हत्या के कारण पैदा हुए दर्द के बारे में है. हमें एकजुट होकर प्रतिक्रिया देना चाहिए . ये पूरी तरह से निंदा करने लायक है. ये पहला मौका नहीं है, जब खालिस्तानियों ने भारत के सम्मान का पराए देश में अपमान करने की कोशिश किया है. इससे पहले लंदन में खालिस्तानियों ने इंडियन एंबेसी में लगे तिरंगे को निकाल फेंका था. इस पर भी बहुत बवाल हुआ था. ये पूरा मामला भारत में खालिस्तानी लीडर अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी से जुड़ा हुआ था.