Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरख़ुशियाँ बाँटने का अवसर देते हैं त्योहार : पी.विक्टर

ख़ुशियाँ बाँटने का अवसर देते हैं त्योहार : पी.विक्टर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल के प्रधानाचार्य काशीरत्न फादर पी.विक्टर ने धर्मापुर के धरिकार बस्ती के लोगों के साथ दीपावली की ख़ुशियाँ साझा की। तीज़-त्योहारों की खुशियों को फादर ऐसे लोगों के साथ मनाना पसंद करते हैं जो आर्थिक या सामाजिक रूप से पिछड़े होते हैं। मीडिया से अपनी भावनाओं को साझा करते हुए फादर ने कहा कि उन्हें समाज से उपेक्षित लोगों में ही ईश्वर नज़र आता है। इसलिए वे तीज़-त्योहारों के अवसर पर उनकी सेवा का लाभ उठाने के प्रलोभन से स्वयं को वंचित नहीं कर पाते। इससे असीम सुख एवं आत्मिक शांति का अनुभव होता है। त्योहार खुशियाँ बाँटने का अवसर होता है अतः इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए। हमारी उपस्थिति से उन्हें भी असीम खुशी होती है। इस पुनीत कार्य में विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रेमशंकर यादव एवं डॉक्टर रामजी तिवारी उपस्थित रहे।