Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरघर को खाली देख चोरों ने लाखों रुपए का माल किया साफ

घर को खाली देख चोरों ने लाखों रुपए का माल किया साफ

जौनपुर धारा, जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव निवासी अच्छे लाल मिश्र के घर शुक्रवार की रात्रि में चोरों ने दरवाजा का ताला तोड़ कर लाखों रुपए के जेवरात, साड़ी व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। मकान में राकेश कुमार मिश्र व अच्छे लाल मिश्र का परिवार रहता था लेकिन अपनी आजीविका चलाने के लिए दोनों परिवार मुंबई रहते है। इसी का फायदा उठाकर चोर मकान के मेन गेट का ताला तोड़ कर घर के अंदर घुसकर चार बक्से को उठाकर निर्जन स्थान रेलवे लाइन के उत्तर तरफ अरहर के खेत में ले जा कर बक्से का ताला तोड़ा तथा अन्य बक्से को प्राथमिक विद्यालय के पीछे तोड़कर उसमें रखे जेवरात व अन्य कीमती सामान ले कर चलते बने। घर की मालकिन रेनू देवी पत्नी अच्छेलाल ने मोबाइल फोन पर बात करने पर बताया कि मेरे बक्से में तीन तोला का हार, जंजीर, फुल व हाफ पेटी, सोने की अंगूठाr, चांदी का पायल पच्चास साड़ी व अन्य कीमती सामान थे। उनका कहना था कि करीब करीब 6 लाख से अधिक का सामान चोर उठा ले गए।