Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

28अक्टूबर को मनाई जायेगी मुफ्तीगंज की दशमी

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुफ्तीगंज स्थानीय विकास खण्ड के मुफ्तीगंज बाजार की दशमी 28 अक्टूबर को मनाई जायेगी। जमीदारी से यह दशमी लगवाई जाती है पूर्वजो के परम्परा को निभाने वाले प्रवेश मोदनवाल उर्फ गब्बर ने जानकारी दी।

बता दे कि यह ऐतिहासिक दशमी प्रवेश मोदनवाल के पूर्वज झक्कड़ साव मोदनवाल के समय से चली आ रही है। पूर्वज के परम्परा बरकार रखने के लिए प्रवेश मोदनवाल यह ऐतिहासिक दशमी 28अक्टूबर पूर्णिमा दिन लगाई जाने कि सुचना दिया है। लंका पहुंचे हनुमान ने उजाड़ा अशोक वाटिका,जय श्रीराम के जयकारे से गूंजी दिशाएं।

नहर टूटने से किसानों में आक्रोश

जौनपुर धारा, जफराबाद। सिरकोनी ब्लाक क्षेत्र के मोथहा पम्प कैनाल की नहर टूटने से लोगों की फसल काफी खराब हो रही है। खेतो में सिंचाई की जरूरत है। लेकिन नहर टूटने से पानी नही आ रहा है। जिसको लेकर किसानों में काफी आक्रोश है। गांव वालों ने बताया एक ही जगह से कई बार यह नहर टूट चुकी है रिसाव होने के कारण नहर टूटती है। गांव के सरोज ने बताया कि लगभग दो साल पहले नहर की मरम्मत कैनाल से लेकर टेल तक हुई है। लेकिन नहर कई जगहों पर टूटने की वजह से पानी खेतों तक नही पहुंच पा रहा है। गांव ने विभागीय अधिकारियों से इसको बनवाने के लिए ध्यान आकृष्ट कराया है।

अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत मुड़ाव गांव में मंगलवार की शाम छप्पर में आग लगने से अन्दर रखा गेहूं, सरसों व भूसा जलकर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शिवमंगल चौहान पुत्र स्व. ब्रह्मकिशोर चौहान व उनके परिवार के कुछ लेग मंगलवार की शाम दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने के लिए सेमरी गांव गये हुए थे।घर पर सिर्फ महिलायें थी। शाम करीब पांच बजे अज्ञात कारणों से उनके छप्पर में आग लग गयी। आग की लपटों को देखकर घर की महिलायें चिल्लायी तो गांव के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाने में सफल हुए लेकिन तबतक छप्पर में रखा भूसा, गेहूं व सरसों जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि मेरा हजारों का नुकसान हुआ है।

छत से गिरकर बालक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत नगर के भटियारी सराय मोहल्ला में एक बालक खेलने के दौरान छत से नीचे गिरने से गंभीररूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया।

नगर के भटियारी सराय मोहल्ला निवासी साबिर का पांच वर्षीय पुत्र सुबहान मंगलवार को अपने घर की छत पर खेलने के दौरान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। जिसके चलते गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद परिजनों ने आनन-फानन में उक्त घायल बालक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

डायजापाम के साथ अंतर्जनपदीय तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर धारा, खेतासराय। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में खेतासराय पुलिस ने एक अंतर्जनपदीय गो-तस्कर को अवैध नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

एसओ चन्दन राय के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन के अनुपालन में चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार की सुबह मुखबीर की सूचना व निशानदेही पर जैगहा बाजार से शातिर अंतर्जनपदीय तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध नशीला पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में अपना नाम तौफीक पुत्र अली रजा निवासी चितारा महमूदपुर थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ बताया। इसके खिलाफ दीदारगंज थाने में कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है, थाने लाकर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया।