हृदय गति रुकने से महिला फॉलोअर की मौत
जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस लाइन में कार्यरत महिला फॉलोअर की हृदय गति रुकने से उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस लाइन में तैनात शोभा मालविया पत्नी स्वर्गी रवींद्रनाथ निवासी ग्राम बटे नाथ थाना कटरा जनपद मिर्जापुर की रहने वाली थी। वह लगभग 25 वर्ष से पुलिस लाइन में और पुलिस ऑफिस में काम करती रही। बीती रात लगभग 2 बजे उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। इन्हें उनके पुत्र द्वारा रात्रि लगभग 3 बजे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई है। फिलहाल पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मवेशी चोरी करने के संदेह में भीड़ में युवक को पीटा
जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के मईडीह गांव में बकरी चोरी करने के संदेह में ग्रामीणों की भीड़ एक व्यक्ति को बुरी तरह पीट रही थी। उसी समय पुलिस ने पहुंचकर उसे बचा लिया और उपचार के लिये जिला अस्पताल लाकर भर्ती कर दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बीती रात स्विफ्ट डिजायर कार से गांव में तीन लोग बकरी चुराने के लिए घुसे उसी समय ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया और पिटाई करने लगे। रात का समय होने के कारण दो लोग रात्रि में ही फरार हो गए। तीनों में से एक साथी अजय मौर्या 43वर्ष पुत्र रामजतन मौर्य निवासी कादीपुर थाना रोहनिया जनपद वाराणसी गांव में ही कहीं छुप गया था। सुबह होने पर यह वही घूमने लगा। उसी समय ग्रामीणों की निगाह इसके ऊपर पड़ गई। ग्रामीण घेरकर इसकी बुरी तरह पिटाई कर ही रहे थे कि उसी बक्सा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच इसका उपचार चल रहा है।
बाइक सवार उचक्कों ने छात्र को घायल कर मोबाइल छीना
जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के पूरालाल गांव में नाले पर बनी पुलिया के पास बुधवार की अपरान्ह बाइक सवार उचक्कों ने एक छात्र को घायल कर मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
भीमपुर गांव निवासी शिवम पुत्र राजेंद्र गौतम हाईस्कूल का छात्र है। वह साईकिल अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह पुलिया के पास पहुंचा। इसी बीच पीछे से आये एक बाइक पर सवार तीन उचक्कों ने उसे रोक लिया। जबतक वह कुछ समझ पाता तबतक उचक्के सिर पर डंडे से प्रहार कर घायल कर दिया। इसके बाद छात्र की जेब से मोबाइल निकालकर फरार हो गये। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
सामूहिक दुराचार के तीन आरोपित गिरफ्तार
जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के भलुआहीं रेलवे क्रासिंग के पास से गुरुवार की सुबह पुलिस ने सामूहिक दुराचार के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
एक अक्टूबर की रात साढ़े आठ बजे के करीब एक गांव की दस वर्षीया किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देरतक वापस न लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरु किया तो वह घर से लगभग चार सौ मीटर दूर एक ईंट भट्ठे के पास खून से लथपथ बेहोशी हालत में मिली। स्वजन उसे घर ले आये। जहां होश आने पर उसने आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता दो दिनों तक थाने का चक्कर लगाता रहा किंतु पुलिस केस दर्ज करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। न्याय के लिए उसने तीन अक्टूबर को पीड़िता को लेकर एसपी के सामने पेश हुआ। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने गैंगरेप के आरोपित सत्यम पुत्र संजय ऊर्फ पप्पू, संदीप पुत्र दलपत, किशन पुत्र मनोज तथा अमृतलाल पुत्र मोती निवासी डोमपुर थाना बदलापुर के विरुद्ध के केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच गुरुवार की सुबह प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय को मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगरेप के आरोपित संदीप, अमृतलाल व किशन भलुआहीं रेलवे क्रासिंग से पैदल स्टेशन की तरफ जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
- गांव से मिट्टी के कलश लाएं गए ब्लाक मुख्यालय
जौनपुर धारा, खेतासराय। आज़ादी अमृत महोसत्व के तहत विकासखण्ड शाहगंज सोंधी के जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार को कलश लेकर विकासखण्ड मुख्यालय पहुँचे। जिसका ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह व बीडीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने स्वागत किया। उक्त विकासखण्ड के जनप्रतिनिधियों ने मेरी माटी मेरा देश के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसको घर-घर कलश लेकर घर-घर जाकर मिट्टी और चावल लेकर संकल्प दिलाया। साथ ही साथ इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील किया। जनप्रतिनिधियों ने कलश लेकर विकासखण्ड मुख्य पहुँचे तो प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह व बीडीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने स्वागत किया। इस दैरान प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम से आमजन से राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होगी।इस दौरान मुख्य रूप से सचिव मीनारानी, उमेश यादव, अजय यादव, मो.फैसल, दुर्गेश शर्मा, उजागिर यादव, प्रधान कृपाशंकर राजभर, मो.अल्ताफ, मन्नू नेता, सतीश राजभर सहित आदि लोग उपस्थित रहें।
प्राइवेट रेल कर्मी घायल
जौनपुर धारा, शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य का काम कर रहा प्राइवेट रेल कामगार गुरुवार को सिढी से गिरकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य कामगारों ने इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुर जनपद के पटवाई थाना क्षेत्र के नानकार गांव निवासी अमर सिंह (35) पुत्र रामराज गुरुवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण कार्य में प्राइवेट कामगार था। सिढी पर चढकर काम करते समय असंतुलित हो कर गिरने से गंभीररूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य कामगारों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
दो युवक असलहे के साथ गिरफ्तार
जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो युवकों को असलहों व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बदलापुर थाने के एसआइ द्वारिका प्रसाद यादव व उनके हमराही बुधवार की रात कड़ेरेपुर में नहर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच महराजगंज की तरफ से आते दिखे पल्सर बाइक सवार संदिग्ध युवक को रुकने का संकेत दिया तो वह बाइक मोड़कर भागने में फिसलकर गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से देशी रिवाल्वर व कारतूस मिला। महराजगंज के धर्मदासपुर निवासी आरोपित मनोज बिंद के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बाइक सीज कर दी गई। उधर, थानाध्यक्ष सिकरारा दिव्य प्रकाश सिंह ने गुरुवार को गश्त के दौरान मिले सुराग पर सिकरारा बाजार से संदिग्ध स्थिति में पोखरियापुर निवासी आयुष यादव उर्फ लकी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस मिला।



