Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

चोरों ने हजारों रुपये का माल किया पार

जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव में एक गुमटी में गुरुवार की देर रात को चोरों ने हजारों रुपये के समान पर हाथ साफ कर दिया।

जलालपुर थाना क्षेत्र के कबूलपुर गाँव निवासी नजमुद्दीन खान की गोमती में दुकान है। नजमुद्दीन खान ने प्रतिदिन की तरह गुरुवार को अपनी दुकान बंद करके घर मे गए। गल्ले में 4हजार नगद व दो हजार रुपये का सामान पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर जाँच में जुटी है।

पिकअप पर भैंस लादकर फरार हुए पशु तस्कर

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र अन्तर्गत सरोज बस्ती में 7/8 सितम्बर की रात्रि पशु तस्करों ने सुनीता सरोज पत्नी चैन बहादुर सरोज के घर के सामने खूंटे से बंधी भैंस को रस्सी खोलकर पिकअप पर लादकर उठा ले। जाने लगे तो खटपट की आवाज सुनकर सुनीता सरोज जाग गयी और शोर मचाना शुरु की। लेकिन तब तक पशु तस्कर भैंस पिकअप पर लादकर फरार हो गये। पीड़िता के मुताबिक भैंस की कीमत लगभग एक लाख रुपये है।

वहीं उसी रात्रि नेवादा गांव में सड़क के बगल बंधी राजपति यादव पुत्र स्व.रामदेव यादव की भैंस को पशु तस्कर ले जाने लगे तो भैंस के चिल्लाने की आवाज को सुनकर राजपति जाग गये तो पशु तस्कर भैंस को छोड़कर फरार हो गये। वहीं बीते 27/28 जुलाई की रात्रि पशु तस्कर सरायबीका गांव में राकेश मौर्य उर्फ बाबा की घर के बाहर खूंटे से बंधी भैंस व बेचन दूबे की पड़िया पिकअप पर लादकर उठा ले गये थे। लेकिन आजतक पता नहीं चल पाया है। पशु चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं।

बुधिराम 12 मतों से विजयी घोषित

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के रखौली गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य के उम्मीदवार बुधिराम 12 मतों से विजयी घोषित किये गये।

बुधिराम सरोज को 279 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी श्यामलाल सरोज को 267 मिले। रिटर्निंग ऑफिसर पशु चिकित्साधिकारी डॉ.शुशांत यादव ने बताया 5 सितंबर को मतदान हुआ। जिसमें 557 मत पड़े थे शुक्रवार की सुबह से ही मतगणना शुरू हो गयी जो 11 बजे तक मतगणना पूर्ण हो गयी। जिसमे बुधिराम 279 मत पाकर 12मतों से विजयी हो गए। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी श्याम लाल सरोज को 267 मत ही मिल सका।

आयोग के निर्देशानुसार सम्पादित किया जाए एफ.एल.सी.कार्य : राम अक्षयबर

जौनपुर धारा, जौनपुर। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी राम अक्षयबर चौहान ने निरीक्षण कर एफ.एल.सी. कार्य के प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियन्ताओं को निर्देश दिया कि एफ.एल.सी.कार्य आयोग के निर्देशानुसार सम्पादित किया जाए। कोई भी व्यक्ति एफ.एल.सी. कार्य के दौरान कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस के साथ प्रवेश नहीं करेगा। सी.सी.टी.वी हमेशा सक्रिय रहे। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि आप सभी निरंतर एफ एल सी के निरीक्षण हेतु प्रतिदिन उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे।