Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरजन्माष्टमी पर लोक जन सेवा फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में किया फल वितरण

जन्माष्टमी पर लोक जन सेवा फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में किया फल वितरण

जौनपुर धारा, जौनपुर। गुरुवार को जन्माष्टमी के पावन पर्व पर लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा वृद्धाश्रम में भगवान धूमधाम से श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाकर फल विरतण किया गया। संस्थापक ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर समाजसेवी संस्था लोक जन सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट की स्थापना की गई। जिसका उद्देश्य नेत्रहीन, द्वियांग, असहाय, और गरीब लोगों की सेवा करना है। कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में संस्था के सेवा कार्य शुरू किया गया। जहां सर्व प्रथम भगवान के पूजन आरती कर वृद्ध माता पिता में प्रसाद वितरण किया। इस सुनहरे अवसर पर सभी की आंखे नम हो गई। इस मौके पर संस्था के अक्षय कुमार गुप्ता, सत्यम प्रजापति, सतीश कुमार निषाद व सिद्धार्थ सहित वृद्धा आश्रम के रवि चौबे एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहे।