Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

बोलेरो की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवांकला गांव निवासी एक व्यक्ति की बोलेरो के चपेट में आने से मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभु लाल उम्र 62वर्ष पुत्र गरीब राम रात्रि को किसी काम से बाजार में गया हुआ था कि थाना गद्दी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गया। जिससे वह गंम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजेश यादव उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी ले गये। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने चालक सहित बोलेरो को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

दबंगो की पिटाई से अधेड़ को आयी गम्भीर चोट

जौनपुर धारा,जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के बहरीपुर गांव में मंगलवार की देर रात को दबंगो ने एक 55 वर्षीय अधेड़ की जमकर पिटाई कर दिया।घटना की सूचना पर पुलिस रात को ही मौके पर जाकर दो आरोपियों को पकड़ कर थाने ले गयी।घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया।

उक्त गांव निवासी सुभाष कुमार पुत्र रामदास अपने घर के पास बैठा हुआ था।उसी समय उसके पड़ोस के युवक सन्दीप पुत्र रामजीत सुभाष को गालियां  देने लगा।जब सुभाष ने विरोध किया तो सन्दीप तथा दो अन्य युवक आकर सुभाष को लाठी डंडे से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने बीचबचाव कर सुभाष को बचाया।तीनो युवकों की दबंगई से गांव के अंदर दहशत है।लोग उन युवकों पर तरह तरह के आरोप लगा रहे है।लोगो का कहना है कि यह आये दिन किसी न किसी के साथ उलझ कर उसे बेइज्जत करते हैं।

बदलापुर की बेटी ने यूपीएससी में लहराया परचम

जौनपुर धारा,बदलापुर। तहसील क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्व.उदयराज पाठक की प्रपौत्री एवं संजय पाठक की पुत्री आकांक्षा पाठक ने यूपीएससी-2023 में दूसरे प्रायास में 85वीं रैंक हासिल की है। पिता संजय ने बताया कि हॉयर एजुकेशन दिल्ली में ही की। विषय राजनीति शास्त्र रहा। वहीं से एमफील करने के बाद वर्तमान में जेएनयू से पीएचडी कर रही हैं। संजय पाठक दिल्ली के एक स्कूल में बतौर शिक्षक तैनात हैं, मां सुशीला देवी गृहणी हैं। आकांक्षा के दादा रवीन्द्र दत्त पाठक उर्फ किसुना पाठक सेवानिवृत्त स्वास्थ्य सेवा अधिकारी हैं। परदादा उदयराज पाठक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे।

नीलगाय के हमले में घायल किसान की हालत गंभीर

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुइथाकला थाना क्षेत्र में जंगीपुर गांव निवासी एक किसान बुधवार दोपहर नीलगाय के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

थाना क्षेत्र में जंगीपुर गांव निवासी किसान विजय प्रताप विंद पुत्र कन्हैया लाल घर के पीछे साग सब्जी की खेती कर रखा है। बुधवार दोपहर खेत में चर रहे नीलगाय को भगाने जब वह पहुंचा तो उसने उक्त किसान पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल अब तक उक्त नीलगाय दर्जनों लोगों को घायल कर लहूलुहान कर चुका है, पर जिम्मेदारान लोग मूकदर्शक बने हुए हैं।

अज्ञात कारणो से मड़हे में लगी आग भैंस व दो बकरियो की झुलस कर मौत

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र असबरनपुर गांव में बुधवार की दोपहर में अज्ञात कारण से मड़हे में आग लग जाने के कारण मड़हे में बंधी एक  भैंस और दो बकरियों की झुलसकर मौत हो गयी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खुशबू राजभर पत्नी आकाश राजभर निवासी असबरनपुर अपने परिवार के साथ दोपहर मे घर में आराम कर रही थी कि घर सामने मड़हे में एक भैंस और दो बकरियां खूटे में बँधी थी कि अचानक मड़हे में दोपहर के समय आग लग गयी। मड़हे में बंधे पशुओ की आवाज सुनकर खुशबू बाहर आकर रोने चिल्लाने लगी। शोर की आवाज पर पास पड़ोस के लोग जुट गये और मड़हे में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयाश किया। परन्तु जब तक आग पर काबू पाते तब तक मड़हे मे बँधी एक भैस तथा दो बकरियो की आग मे झुलस कर मौत हो गयी। आपको बता दें कि पीड़ित खुशबू राजभर के पति आकाश राजभर रोजी-रोटी के कारण बाहर रहते हैं।