Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरमोबाइल पर पति से बात कर विवाहिता ने लगाई फांसी

मोबाइल पर पति से बात कर विवाहिता ने लगाई फांसी

जौनपुर धारा,जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के रूधौली गांव में पति से मोबाइल पर बात कर विवाहिता ने फांसी लगा ली। घटना मंगलवार रात 8बजे की है।

जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी रामू बिन्द की पुत्री ज्योति (22) का विवाह दो वर्ष पहले सुलतानपुर जनपद के करौंदीकला थाना क्षेत्र स्थित सरायचतुर्भुजपुर गांव में हुआ था। कथित तौर पर विवाह के कुछ दिन बाद से हीं ज्योति का ससुराल वालों से विवाद होने लगा, और वह लगभग 8 माह से वह अपने माता-पिता के साथ रह रही थी। मंगलवार शाम को मोबाइल पर पति से बात होने के दौरान हुई कहासुनी से खिन्न होकर ज्योति कमरे के भीतर गयी और अन्दर से दरवाजा बन्द कर लिया और दुपट्टा का फन्दा बनाकर फांसी लगा ली। लगभग दो घण्टे बीत जाने पर जब वह कहीं दिखाई नहीं पड़ी तो परिवार वाले खोजना शुरू किये। कमरे का दरवाजा बन्द देखकर बाहर से आवाज दिये लेकिन भीतर से कोई जवाब न मिलने पर परिवार वाले किसी अनहोनी की आशंका में परेशान हो उठे। घटना के सम्बन्ध में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की उपस्थिति में जब दरवाजा तोड़ा गया तो भीतर का दृश्य देखकर माता-पिता और परिजन रोने पीटने लगे। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे मे ले लिया।