समाजसेवी का मुंबई में निधन
जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुहाई गांव निवासी समाजसेवी इंद्रसेन सिंह 60वर्ष की उम्र मे मुम्बई में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व.इन्द्रसेन सिंह बिजनेसमैन अमित कुमार सिंह सोनू के बड़े चाचा थे। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, भाजपा नेता अजय सिंह खर्चू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंचम राजभर, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधी सुनील कुमार यादव मम्मन, जितेंद्र सिंह झिनकू, राहुल सिंह ने शोक संवेदना जताई। वही काफी संख्या मे लोगों ने घर पहुंच कर शोक प्रकट किया और परिजनों को सांत्वना दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया।
डिजाइन वर्कशाप योजनान्तर्गत प्रदान किया जायेगा 15 दिवसीय प्रशिक्षण
जौनपुर धारा, जौनपुर। उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र ने अवगत कराया है कि जरी-जरदोजी हस्तशिल्पियो के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण तथा कौशल उन्नयन हेतु डिजाइन वर्कशाप योजनान्तर्गत 15 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस हेतु इच्छुक हस्तशिल्पी अपना आवेनद-पत्र 16 फरवरी 2024 तक कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, जौनपुर में जमा करे। उक्त योजना में प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थी के पास जरी-जरदोजी में हस्तशिल्प के अन्तर्गत पंजीकृत होना आवश्यक है।
ऑनलाइन अपलोड कर दी गई है प्रवेश पत्र
जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधकिारी ने अवगत कराया है कि रजिस्ट्रार/निरीक्षक, उप्र मदरसा शिक्षा परिषद 704, जवाहर भवन लखनऊ के पत्र द्वारा उप्र मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा वर्ष-2024 के सेकेण्डरी, सीनियर सेकेण्डरी, कामिल एवं फाजिल की परीक्षाएं निर्गत समय-सारणी के अनुसार 16 फरवरी 2024,14,15, 19, 20 एवं 21 फरवरी 2024 के मध्य संचालित होने वाली दोनों पालियों के समस्त सेकेण्डरी, सीनियर सेकेण्डरी, कामिल एवं फाजिल स्तर की मान्यता प्राप्त मदरसों एवं छात्रों को अवगत कराया जाता है कि परीक्षा वर्ष 2024 के परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र, डेस्क स्लिप एवं उपस्थिति पत्रक मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन जारी कर दिये गये हैं।
गांजा के साथ एक गिरफ्तार
जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बदलापुर पुलिस टीम ने मिरशादपुर अण्डर पास पुलिया के पास से शुक्रवार को सुमित हरिजन पुत्र होरीलाल निवासी ग्राम हिलाली थाना महराजगंज को 01 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही मे जुटी है।
अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
जौनपुर धारा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बादलपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कूही कला मोड़ के पास से अभियुक्त उपेन्द्र कुमार उर्फ अन्तिम पुत्र रामकेवल निवासी ग्राम दुगौली खुर्द थाना बदलापुर के कब्जे से अवैध तमंचा 615 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद करते हुए गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर सुसंगत धाराओं मे अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
युवती ने खाया विषाक्त पदार्थ
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सहावै गांव में परिजनों की डांट से से छुब्ध युवती ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों प्राथमिक उपचार किया।
क्षेत्र के सहावै गांव निवासी 18वर्षीय प्रीति पुत्र राजदेव ने मामूली कहासुनी के दौरान परिजनों की डांट से छुब्ध होकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ते देख परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवती को बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती में लगाई डुबकी
जौनपुर धारा, खुटहन। धार्मिक दृष्टि से पुनीत माने जाने वाले पिलकिछा घाट पर मौनी अमावस्या के पवित्र पर्व पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती के पवित्र जल में डुबकी लगाकर पूण्य अर्जित किया।
श्रद्धालुओं ने स्नान दान के बाद घाट पर स्थित भगवान राम, लक्षण,जानकी व शिव मंदिर पर पूजा अर्चना किया। यहां की मान्यता है कि भगवान श्रीराम लंका पर विजय के बाद पुष्पक विमान से वापस अयोध्या लौट रहे थे तो उनका विमान कुछ पल के लिए यहां रुका था। भगवान पूरी वानर सेना के साथ इस पवित्र घाट पर स्नान व जल ग्रहण किए थे। तभी से यहां प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूर दराज से हजारों श्रद्धालु स्नान करने आते हैं।
अपूर्ण मिले आवास तो होगी रिकवरी
जौनपुर धारा, खुटहन। बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने कहा कि लाभार्थी के खाते में सरकारी धन की किस्त भेज दिए जाने के बाद भी शिकायत मिल रही है कि निर्माण शुरू नहीं हुआ है। ऐसे लाभार्थियों की जांच कराई जा रही है। मौके पर निर्माण कार्य प्रारंभ न पाया गया तो सरकारी धन की रिकवरी कराई जायेगी। गांव में तैनात सचिव भी इस लापरवाही में जिम्मेदार माने जायेंगे। उन पर भी कार्रवाई की जायेगी। उक्त बातें पिलकिछा गांव में शुक्रवार को आयोजित लाभार्थी प्रोत्साहन बैठक में उन्होंने कही। कहा कि विकास खण्ड में सैकड़ों आवास अपूर्ण होने की शिकायत मिली है। जिसमें कुछ लाभार्थियों के द्वारा निर्माण शुरू ही नहीं कराया गया है। टीम गठित करके सभी आवासों की जांच कराई जाएगी। उन्होंने गांवों में तैनात सचिव को आदेशित किया कि जहां अभी तक निर्माण शुरू नहीं हुआ हो उसका शुभारंभ तुरंत कराएं। जिन लाभार्थियों को आवास का पूरा पैसा दे दिया गया है। वह छत का काम तत्काल पूरा करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बरते जाने पर सरकारी धन की रिकवरी के साथ साथ सचिव पर भी कार्रवाई की जायेगी।



