जौनपुर धारा, जौनपुर। शुक्रवार को धर्मापुर विकास खण्ड परिसर में द्वितीय चरण के विकास खण्ड स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें 295 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। साक्षात्कार में 145सफल प्रतियोगियों का चयन मौके पर उपस्थित कंपनियों ने साक्षात्कार द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य धर्मापुर बृजेश कुमार यादव उर्फ जनता यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन कौशल विकास मिशन द्वारा विकास खण्ड स्तर पर कौशल विकास योजना के अंतर्गत आयोजित रोजगार मेला से बेरोजगारों को अत्यधिक लाभ मिल रहा है। आज के युवा को इस रोजगार मेला की अत्यधिक आवश्यकता है। विशिष्ट अतिथि विकास खण्ड धर्मापुर के बीडीओ कृष्ण मोहन यादव ने सरकार के द्वारा चल रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए किए गए कार्यों की सराहना की। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन/राजकीय आई.टी.आई. के प्रिंसिपल मनीष कुमार पाल ने बताया कि कौशल विकास मिशन, राजकीय आई.टी.आई, जिला सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विकास खंड स्तरीय निःशुल्क रोजगार मेला का आयोजन कराया जा रहा है। इस अवसर पर रोजगार मेला प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक कौशल विकास मिशन प्रभात पाण्डेय एवं कौशल विकास मिशन के जिला कौशल प्रबंधक अनूप पाण्डेय, उद्योग विकास संस्थान प्रशिक्षण प्रदाता के अनुज पटेल समेत सभी कंपनियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
रोजगार मेले में 145 का चयन, 295 ने किया प्रतिभाग


