- घर में घुसकर युवती संग दुराचार का प्रयास
जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात घर में सो रही युवती के साथ बगल गांव के युवक द्वारा दुराचार के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। युवती के शोर मचाने पर आरोपित भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी युवती का आरोप है कि वह रात में अपने घर के भीतर सोई हुई थी। सरपतहा थाना क्षेत्र के खरताबपुर गांव निवासी रघुनाथ उर्फ रन्नो दीवार फांदकर भीतर आ गया। उस समय वह गहरी नींद में थी। आरोप है कि उसके द्वारा बदनीयती से उसे स्पर्श किया गया। नींद खुलते ही उसने शोर मचा दिया। लोगों को मौके की तरफ आता देख आरोपित उसी रास्ते से भाग गया।
- विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन आज
जौनपुर धारा, जौनपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 18 दिसम्बर को जनपद के विकासखण्ड सिकरारा की ग्राम पंचायत बदौली अहिरान और जनेवरा, सिरकोनी की ग्राम पंचायत भगरी और बदलपुर, मुफ्तीगंज के ग्राम पंचायत मटियारी और कटहरी, केराकत की खरगसेनपुर और निहालापुर, डोभी की ग्राम पंचायत खुज्झी और सिधौनी, रामनगर की ग्राम पंचायत दोदापुर और करमोवाखाश, बरसठी की ग्राम पंचायत बनकट और महुवारी, मछलीशहर की ग्राम पंचायत कसेरवां और बसेरवा, मुंगराबादशाहपुर की ग्राम पंचायत तरहठी और फत्तूपुरनिस्फी, महराजगंज की ग्राम पंचायत उमरीकला और उमरीखुर्द, बदलापुर के ग्राम पंचायत देहुडा और सिंगरामऊ, सुईथाकला की ग्राम पंचायत हमजापुर और समसुद्दीनपुर, शाहगंज की ग्राम पंचायत अर्गुपुरकला और दनापुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
- अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों तथा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे। अभियान के तहत शनिवार पुलिस ने एक युवक को एक किलो सौ ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। मामले में बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई करने का मामला प्रकाश में आया है।बतौर पुलिस उक्त अभियान के तहत उपनिरीक्षक गण उमेश यादव व मोहम्मद अतीक, हेडकांस्टेबल शिवानंद के साथ भ्रमण कर रहे थे कि थाना क्षेत्र का बासगांव निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र स्व.श्यामप्यारे उनके द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया, साथ ही उसके पास से एक किलो सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामदगी और गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



