Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपिकअप सवार बदमाशों ने दो को पीटा

पिकअप सवार बदमाशों ने दो को पीटा

  • सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जांच में जुटी

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत रविवार की भोर चार बजे करीब ताखा पश्चिम बाजार में शिवशंकर पान भंडार की गुमटी का ताला तोड रहे पिकअप सवार चोरों ने गुमटी में रखा हजारों का सामान चोरी करते समय बगल सो रहे एक अधेड की नींद खुलने पर चोरों ने लोहे के राड से जोरदार वार करते हुए सामान लेकर भागते समय चिरैया मोड समीप टहल रहे। एक युवक पर लोहे के राड से हमला कर मोबाइल समेत नकदी लेकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। क्षेत्र के ताखा पश्चिम गांव निवासी रमाशंकर पुत्र राधेश्याम की बाजार स्थित शिवशंकर पान भंडार की गुमटी में पिकअप सवार अज्ञात चोर चोरी की नीयत से गुमटी का ताला तोडकर रखा सामान निकाल रहे थे। उसी दौरान बगल स्थित एक सिलाई की दुकान पर सो रहे उक्त गांव निवासी शफीक अहमद पुत्र नसीर अहमद की नींद खुली तो बाहर निकल गए। गुमटी तोडकर सामान निकाल रहे चोरों ने देखा तो साथ में लिए लोहे के राड से जोरदार हमला कर दिया। पीड़ित के आवाज सुनकर भीड इकट्ठा देख पिकअप सवार चोर तकरीबन पांच हजार का सामान लेकर मौके से चिरैया मोड की तरफ भागने लगे। उसी दौरान ठकठौलिया गांव निवासी परशुराम अग्रहरि पुत्र रामलखन अग्रहरि चिरैया मोड स्थिति किराने की दुकान पर सो रहे थे। नींद खुली तो दुकान के बाहर टहलने निकले थे। जैसे ही ताखा शिवपुर रोड की तरफ पहुंचे तो चोरों ने अकेला पाकर लोहे की राड से उनके ऊपर भी हमला कर दिया। घायल अवस्था में देख चोरों ने मोबाइल, के साथ तकरीबन तीन हजार नकदी व जेब में रखा मोटरसाइकिल की चाभी लेकर फरार हो गए। शोरशराबे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना स्थल पर पहुची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे मामले की जांच में जुटी। इस सम्बंध में पूछे जाने पर हल्का उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा ने बताया की मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। दोषियों को तलाश कर कारवाई किया जाएगा।