Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरखबर प्रकाशित होते ही लग गया नया ट्रांसफार्मर

खबर प्रकाशित होते ही लग गया नया ट्रांसफार्मर

  • फूंके ट्रांसफार्मर के सामने खड़े होकर उपभोक्ताओं ने किया था प्रदर्शन

जौनपुर धारा, जौनपुर। कबीरुद्दीनपुर विद्युत वितरण उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव गोपालापुर के ग्रामीणों ने 12 दिन से जले ट्रांसफार्मर को न बदले जाने पर ट्रांसफार्मर के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित होते विद्युत विभाग ने संज्ञान लेकर 24 घंटे के भीतर बदलकर नया ट्रांसफार्मर लगवा दिया। जिसके बाद ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त हुआ। गोपालापुर गांव में लगा हुआ 63केवीए का ट्रांसफार्मर 12 दिनों से जला हुआ था। ट्रांसफार्मर जले होने की वजह से लोगों को पानी, किसानों काे सिंचाई की समस्या होने के साथ-साथ मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे थे। प्रदर्शन करने वाले अभिषेक तिवारी, अवधेश मौर्य, प्रदीप पाल, राम मूरत यादव, शीला ने ट्रांसफार्मर बदले जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि यदि ट्रांसफार्मर की क्षमता को बढ़ा दिया जाए तो इस समस्या से निजात मिल सकती है। संदर्भ में एसडीओ रविंद्र पासवान ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलवाया गया है। उक्त ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए शासन को पत्र भी लिखा गया है।स्वीकृत मिलने के बाद बढ़ी हुई क्षमता का ट्रांसफर लगाया जाएगा। अवैध ढंग से बिजली प्रयोग करने वालों के विरुद्ध अभियान चल रहा है। यदि कहीं कोई अवैध ढंग से बिजली का प्रयोग करता पाया गया तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।