― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरजूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न

  • नेम चंद अध्यक्ष, आनन्द सिंह मंत्री चुने गये मंत्री

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का चुनाव कम्पोजिट विद्यालय पख्खनपुर में सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि अमित सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक अशोक सोनकर ने किया। चुनाव अधिकारी विष्णु शंकर सिंह तथा पर्यवेक्षक शैलेश चतुर्वेदी रहें। नामांकन पत्र के रूप में सभी पदों पर मात्र एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संम्पन्न हुआ। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष नेम चंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ यादव, मंत्री आनन्द सिंह, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध मौर्य, उपाध्यक्ष रत्नाकर यादव, विल्सन कुमार, ओम प्रकाश, संयुक्त मंत्री ठाकुर प्रसाद विश्वकर्मा, धन बहादुर सिंह, संगठन मंत्री अशोक कुमार मौर्य, मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल, गुफरान तथा लेखाकार वीरेंद्र कुमार पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र नाथ यादव ने किया। समस्त अतिथियों का अंगवस्त्र, माल्यार्पण, मेमेंटोज देकर स्वागत किया गया। अंत में ब्लॉक अध्यक्ष  सजल सिंह ने अभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।

Share Now...