― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरक्षेत्र पंचायत की बैठक में 50 करोड़ के बजट पर लगी मुहर

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 50 करोड़ के बजट पर लगी मुहर

  • 14 बिंदुओं पर हुई चर्चा, सदस्यों से लिये गए प्रस्ताव

जौनपुर धारा, खेतासराय। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी स्थित कार्यालय सभागार में शनिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई जिसमें 50 करोड़ का वजट पास हुआ। अध्यक्षता कर रही ब्लाक प्रमुख मंजू सिंह ने विकास कार्यों को कराए जाने पर जोर दिया। बैठक में पिछली कार्यवाही पर चर्चा हुई। नए प्रस्ताव को एजेंडे में शामिल किया गया। स्वास्थ्य एवं टीकाकरण, बाल विकास पुष्टाहार, पेयजल, पशुपालन एवं पशु टीकाकरण, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, सभी पेंशन समेत 14 बिंदुओं पर चर्चा हुई। समाज कल्याण अधिकारी मो. आसिफ ने पेंशन के बारे में जानकारी दी। चिकित्साधिकारी डा. मसूद अहमद खान और बीएमसी अवधेश तिवारी ने स्वास्थ्य संबंधी सभी योजनाओं के बारे में बताया। बीडीओ नंदलाल कुमार ने सभी विकास योजनाओं की प्रगति पर जानकारी दी। बीडीसी अजीम सिद्दीकी, मो. वाकिब और सूरज राजभर ने विकास संबंधी मुद्दा उठाया। संचालन सत्यपाल सिंह ने किया। बैठक में भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी, डा. विपिन कुमार, परवेज आलम भुट्टो, प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, रिंकू सिंह, ग्राम प्रधान लक्ष्मण बिंद कृपाशंकर राजभर, मो. समीर, अल्ताफ अहमद, रमेश बिन्द, मो. साजिद, सेराज अहमद आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रमुख प्रतिनिधि अजय कुमार सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

Share Now...