― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरचाकू की नोक पर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार

चाकू की नोक पर युवती के साथ सामूहिक बलात्कार

  • पुलिस ने छेड़खानी की धारा में दर्ज किया मुकदमा

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में अपने मौसी के घर आई एक युवती के साथ उक्त गांव निवासी दो युवकों ने चाकू की नोक पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस छेड़खानी का केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासी 20 वर्षीय युवती बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में अपने मौसी के घर आई थी। वह 15 जून की रात्रि करीब 8 बजे मौसी के घर के पश्चिम खेत की तरफ शौच के लिए गई थी जहां पहले से ही घात लगाकर बैठे दो युवकों ने चाकू से आतंकित कर उसके साथ जबरन बलात्कार किया और जाते समय किसी से बताने पर युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित युवती ने उक्त घटना की जानकारी अपने मौसी के घर वालों को देते हुए उक्त गाँव निवासी एक नामजद और एक अज्ञात युवक के खिलाफ लिखित शिकायती पत्र कोतवाली पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। वहीं कोतवाली पुलिस मामले की लीपापोती करते हुए उक्त दोनों अभियुक्त युवकों को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान भेज दिए। मामला मीडिया के संज्ञान में आने के बाद अगले दिन पुलिस उक्त मामले में पुन: उक्त दोनों अभियुक्त युवकों पर छेड़खानी की धारा में केस दर्ज कर लिया। फिलहाल इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार राय ने बताया कि पीड़ित युवती की तहरीर पर एक नामजद और एक अज्ञात युवक पर छेड़खानी की धारा 354 के तहत केस दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Share Now...