Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeव्यापारटेकनॉलॉजीक्या है बॉट मार्केट जहां पर 600 मिलियन लोगों का डाटा अवेलेबल...

क्या है बॉट मार्केट जहां पर 600 मिलियन लोगों का डाटा अवेलेबल है?

आज के ज़माने में कुछ लोग डाटा को नया सोना कह रहे हैं. हैकर्स से लेकर कई कंपनियों तक सब डाटा की चाह रखते हैं. हाल ही में डाटा से जुड़ी ही खबर सामने आ रही है. नॉर्डवीपीएन के एक अनुमान के अनुसार, कम से कम 5 मिलियन लोगों का डाटा चोरी हो गया है. इन 5 मिलियन लोगों का चोरी हुआ डाटा बॉट बाजार पर मामूली कीमत पर बेचा भी जा रहा है. आपको जानकर हैरानी होगी, लेकिन इस बिक रहे डाटा के चार्ट में अपने देश भारत का नाम सबसे ऊपर है. अब क्या है यह पूरा माजरा? आज की इस खबर में हम इसी बारे में बात करेंगे. जब भी बॉट शब्द हमारे कानों में पड़ता है तो हम आमतौर पर बॉट शब्द को एक ऑटोमैटिक प्रोग्राम के साथ जोड़ देखते हैं. एक ऐसा प्रोग्राम जो इंस्ट्रक्शन को सेट कर दोहराने के लिए डिज़ाइन किया गया हो. इसके उलट हैकर्स की दुनिया में इसका एक अलग ही मतलब है. इसमें डाटा-हार्वेस्टिंग मालवेयर को एक बॉट माना जाता है. इसके अलावा बॉट मार्केट हैकर्स के लिए एक ऐसी जगह होती है, जिसका इस्तेमाल हैकर्स हैक किए गए डाटा को बेचने के लिए किया करते हैं. अब यहां तो हम केवल एक शब्द का इस्तेमाल कर रहे हैं। डाटा, लेकिन डाटा शब्द अपने आप में बहुत कुछ शामिल किए हुए है. ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि डाटा में लोगो की पर्सनल जानकारी जैसे लॉगिन, कुकीज़, डिजिटल फ़िंगरप्रिंट और स्क्रीनशॉट शामिल होते हैं. जी हां, आपके स्क्रीनशॉट भी. आपको यह जानकर और हैरानी होगी कि बॉट बाजार पर 490 रुपये प्रति यूजर्स डाटा की औसत कीमत के साथ यूजर्स का डाटा बेचा जा रहा है. अब इन यूजर्स की संख्या की बात करें तो इसमें 600 मिलियन से अधिक यूजर्स डाटा शामिल है. इस बिक रहे डाटा के चार्ट में अपने देश भारत का नाम सबसे ऊपर है.