Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग

कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग

  • करीब ढ़ाई घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पर कोयला लदी मालगाड़ी के डिब्बे में आग लगने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। बताते चलें कि मालगाड़ी ट्रेन मुगलसराय से कोयला लेकर लखनऊ की तरफ जा रही थी। जैसे ही उसने सरायहरखू स्टेशन पार किया तो आगे से 25वें डिब्बे में निकल रहा धुआं देखकर वहां के स्टेशन मास्टर ने सूचना अगले रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर अधीक्षक को दी। उन्होंने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त मालगाड़ी ट्रेन के पायलट अबजीत कुमार से बात कर गाड़ी को स्टेशन पर रुकवाते हुए सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मेहनत के किसी तरह आग पर काबू पाया। इस सम्बन्ध में स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि उक्त मालगाड़ी ट्रेन शनिवार सुबह करीब 10 बजकर 43 मिनट से उक्त रेलवे स्टेशन पर रुकी रही। आग पर काबू पाने के बाद उसे 1 बजकर 15 मिनट पर पुन: लखनऊ की तरफ रवाना किया गया। बताते चलें कि करीब ढ़ाई घंटे देरी तक मालगाड़ी ट्रेन रूकने से भलुवाही रेलवे फाटक बंद रहा जिससे शाहगंज-प्रयागराज मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।