Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरसंदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत

जौनपुर धारा, बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के सलेखनपट्टी गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। गांव निवासी राम मनोरथ यादव ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे 55 वर्षीय पिता नंदलाल यादव घर के पास छप्पर में सो रहे थे। रात दो बजे के करीब पड़ोसी रायसाहब यादव पुत्र सीताराम व धनंजय पुत्र रामनाथ यादव ने छप्पर में आग लगा दिया। आग की लपटें देखकर सो रहे पिता जान बचाकर भागे। भागते समय वह गिर पड़े जिससे घायल हो गये। घायलावस्था में उपचार हेतु सीएचसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया तथा आवश्यक कार्यवाई में जुट रही।