Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

सपा ने गांधी-शास्त्री जयंती पर आयोजित की गोष्ठी

जौनपुर में समाजवादी पार्टी की जिला इकाई ने गांधी और शास्त्री जयंती पर गोष्ठी आयोजित की। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने दोनों महापुरुषों के विचारों को सार्वजनिक जीवन में अपनाने पर जोर दिया।
Homeअपना जौनपुरकोटेदारों ने कमीशन बढ़ाने को लेकर किया सम्मेलन

कोटेदारों ने कमीशन बढ़ाने को लेकर किया सम्मेलन

जौनपुर धारा, जौनपुर। सिरकोनी ब्लाक क्षेत्र के कोटेदारों ने सिरकोनी बाजार में कमीशन बढ़ाने को लेकर के सम्मेलन किया। जिला सचिव कोटेदार संघ जौनपुर पद्माकर उपाध्याय ने बताया की 1 जनवरी से हम लोग राष्ट्रीय स्तर पर हड़ताल पर हैं। अन्य प्रांतों में कमीशन डेढ़ रुपए से लेकर 2 रूपये तक मिल रहा है। लेकिन हम लोगों से 90 पैसे पर काम कराया जा रहा है। 30 दिसम्बर को हमारे प्रदेश अध्यक्ष से तथा खाद्य सचिव से वार्ता हुई। वार्ता विफल होने के बाद हम लोग 1 जनवरी से हड़ताल पर है। जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानेगी तब तक हम लोग हड़ताल पर रहेंगे। जो हमारे दुकानदार राशन वितरण करते हैं उनका पैसा भी समय से नहीं आता है। इसलिए जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम हड़ताल पर रहेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते है कि सारा हिंदुस्तान एक है तो अन्य प्रदेशों में ज्यादा कमीशन है। उत्तर प्रदेश के कोटेदारों का कमीशन कम क्यों है, सबका एक बराबर होना चाहिए। ब्लॉक महासचिव दीनानाथ चौबे ने कहा कि हर प्रांत का कमीशन एक होना चाहिए, सरकार अगर हमारी बात को नही मानती है, तो हम लोग हमेशा के लिए हड़ताल करेंगे। इस मौके पर अनिल यादव, जयहिन्द सिंह, अवध सिंह चौहान, कृष्णा अधीन यादव, मनोज सिंह, तेजबहादुर सिंह, नगीना यादव, इकबाल खान, कामता प्रसाद, अरुण आदि लोग उपस्थित रहे।