Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकोटेदार संघ ने मानदेय बढाने को लेकर सौपा ज्ञापन

कोटेदार संघ ने मानदेय बढाने को लेकर सौपा ज्ञापन

  • मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

जौनपुर धारा, शाहगंज। कोटेदार संघ ने मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार को सौंपा गया। ज्ञापन में मानदेय बढ़ाने की मांग की गयी हैं। कहा गया है कि मानदेय नही बढ़ाया गया तो कोटेदार एक जनवरी से अनिश्चितकालीन के लिए धरना प्रदर्शन व हड़ताल पर चले जायेंगे। कोटेदार संघ के तहसील अध्यक्ष लुकमान अहमद के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तर प्रदेश के कोटेदारों को लाभांश सिर्फ 90रुपये प्रति कुंटल मिलता है। जबकि अन्य प्रदेशों हरियाणा, गोवा, केरल में 200 प्रति कुंटल, महाराष्ट्र मे 159, राजस्थान में 125 रुपये प्रति कुंटल मिलता है। वहीं गुजरात में 20 हजार रूपये मानदेय दिया जा रहा है। उसी प्रकार उत्तर प्रदेश सरकार भी अन्य प्रदेशों के अनुसार मानदेय नही बढाई तो 1 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान जयनारायण दूबे, राय दिनेश बिन्द, श्रवण कुमार, प्रभाकर तिवारी, राजेश कुमार पाण्डेय, राजनाथ, जियालाल नाविक, दीनानाथ गुप्ता, घनश्याम प्रजापति, रवी यादव, कविता देवी, कृष्ण कांत श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार यादव, अमरनाथ, लालती, रामकरन, चमेला देवी आदि कोटेदार मौजूद रहे।