जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक के केशवपुर गांव में कोटे की दुकान के चयन हेतु बुलाई गई खुली बैठक ग्रामीणों के हंगामे के चलते निरस्त हो गई। केशव पुर कोटेदार विनय यादव की 24 दिसम्बर को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिसकी वजह से उक्त गांव में 10 जनवरी को कोटे की दुकान के चयन के लिए खुली बैठक बुलाई गई थी। कोटे की दुकान के लिए गांव में संचालित तीन समूह ने आवेदन किया था। आरोप है कि बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा मचाने लगे जिसके वजह से खुली बैठक स्थगित कर दी गई। इस मामले में पूछे जाने पर एडीओ पंचायत लालजी राम ने बताया कि 25 जनवरी को पुन: पुलिस बल की उपस्थिति में बैठक कर कोटे की दुकान का चयन किया जाएगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
कोटे की दुकान के चयन में ग्रामीणों ने मचाया हंगामा बैठक हुई स्थगित
Previous article
Next article

