जौनपुर धारा, शाहगंज। सांस्कृतिक संस्था संस्कार भारती द्वारा वार्षिक योजना बैठक रक्षा गार्डन में आयोजित की गयी। मुख्य अतिथि काशी प्रांत महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में दिलीप, विष्णु रहे। अध्यक्षता कौड़िया गांव के पूर्व प्रधान सुभाष चंद्र यादव चन्दू ने किया। बैठक में सर्व सम्मति से कृष्ण कान्त सोनी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं वीरेंद्र यादव वीरु महामंत्री चुने गये। कार्यक्रम का आरम्भ अतिथि गणों द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। तत्पश्चात आनंद अग्रहरि द्वारा शंखनाद व भुनेश्वर मोदनवाल द्वारा ध्येय गीत प्रस्तुत किया गया। महामंत्री वीरेन्द्र यादव वीरू द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन सत्र 2022-2023 के कार्यक्रम का व्योरा प्रस्तुत किया गया। अमित जायसवाल के द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की गई। इस दौरान संस्था के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
कृष्णकांत सोनी बने अध्यक्ष, वीरेंद्र यादव महामंत्री

Previous article

